आई फ्लू Eye Flu का इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है,आई फ्लू क्या है, इसके लक्षण और बचाव के तरीके | Why Eye Flu Infection Spreading in India 2023 ?

 बारिश के मौसम में Eye Flu का इंफेक्शन अत्यधिक  तेजी से फैल रहा है,छत्तीसगढ़ और दिल्ली-एनसीआर में भी इसके मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे है |मानसून   के दौरान, कम तापमान और हाई ह्यूमिडिटी के कारण, लोग बैक्टीरिया, वायरस और एलर्जी के संपर्क में आते हैं|

 

Eye Flu आई फ्लू क्या है  What is eye flu or Conjunctivitis?

  बारिश के मौसम में Eye Flu का इंफेक्शन अत्यधिक  तेजी से फैल रहा है,छत्तीसगढ़ और दिल्ली-एनसीआर में भी इसके मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे है |मानसून   के दौरान, कम तापमान और हाई ह्यूमिडिटी के कारण, लोग बैक्टीरिया, वायरस और एलर्जी के संपर्क में आते हैं, जो एलर्जिक रिएक्शन्स और आई इंफेक्शन जैसे कंजंक्टिवाइटिस का कारण बनते हैं|इस बीमारी मे आंख की उस झिल्ली मे  होता है जो आखो को ढक कर रखती है |कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) आंखों की एक बीमारी है, जिसे आंख आना, आंखों का गुलाबी होना या पिंक आई भी कहते हैं|

 

आई फ्लू के लक्षण क्या है What are the symptoms of Eye Flu?

आंखों के होने वाले इन्फेक्शन को कंजंक्टिवाइटिस या आई फ्लू कहते हैं, इसमें व्यक्ति को आखो का  इंफेक्शन होने पर व्यक्ति की आंखें लाल हो जाती हैऔर आंखों के सफेद भाग में गुलाबी या लाल रंग होना कंजंक्टिवा की सूजन,,सफ़ेद चिपचिपा पदार्थ निकलना ,आंखों से पानी निकलते रहता है , पलकों का पपड़ीदार होना, विशेषकर सुबह के समय,रोशनी के प्रति संवेदनशीलता और सूजन हो जातीहै|जिसके कारण व्यक्ति को साफ दिखाई नहीं देता और देखने मे परेशानी होती है |

आई फ्लू का संक्रमण कैसे फैलता है What are the causes of Eye Flu?

यह वायरस किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से होता है | संक्रमित व्यक्ति के आखो से सीधे आइ कांटैक्ट  होने से, व्यक्ति की आंखों से निकलने वाले आंसुओं के संपर्क में आने से , संक्रमित व्यक्ति के खांसी या छींकने से संक्रमण फैल सकता है | और आई फ्लू को फैलाने वाले फैक्टर्स यह भी है –

“यह वायरल संक्रमण है, कंजंक्टिवाइटिस अत्यधिक संक्रामक है यह सर्दी जैसे श्वसन संक्रमण के साथ होता है। यह दूषित सतहों या श्वसन बूंदों के सीधे संपर्क से आसानी से फैल सकता है। “

बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस  बैक्टीरिया के कारण होता है ,यह अत्यधिक संक्रामक भी हो सकता है। यह दूषित हाथों, कॉन्टैक्ट लेंस जैसे सोर्स से बैक्टीरिया के संपर्क में आने के कारण हो सकता है।“

Eye FLU से बचने के उपाय Prevention and Eye Care tips

1.आंखों को बार-बार न छुएं|

2. थोड़े-थोड़े समय पर अपने हाथों को धोये ,दूषित हाथों के कारण ही कंजंक्टिवाइटिस फैलता है।

3.अपनी आंखों को समय-समय पर धोएं|

4. बाहर जाते समय काला चश्मा पहन कर जाएं|

5. Tv या Mobile स्क्रीन से दूरी बनाए |

6.आंखों को बार-बार न छुएं|

7.आंखों को न रगड़ें|

8. संक्रमित व्यक्ति से आई कांटेक्ट और उसकी वस्तुए  इस्तेमाल करने से बचें|

9.सोते समय आखो मे Eye Drop डाले जिससे आंखों की गंदगी साफ हो जाती है और इन्फेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है|       

10.अपने तकिए के कवर को बार-बार बदलें|

11.अपने तौलिये को बार-बार धोएं |

12. साफ कपड़े पहनें।

13. आंखों का इंफेक्शन होने पर सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करे |

also like महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर ,सावन मे जरूर जाये Famous 6 Shiv Mandir in Maharashtra

2 thoughts on “आई फ्लू Eye Flu का इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है,आई फ्लू क्या है, इसके लक्षण और बचाव के तरीके | Why Eye Flu Infection Spreading in India 2023 ?”

Leave a Comment