Guru purnima 2023

Guru purnima गुरु पूर्णिमा 2023 कब और क्यों मनाई जाती है ?, शुभ मुहर्त, श्लोक, दोहे, पंक्तियाँ |

गुरु पूर्णिमा 2023 Guru purnima का अर्थ meaning


गुरु पूर्णिमा संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है गु + रु = गुरु| इसमें गु का अर्थ अंधकार, अज्ञान से है तो वहीं रु का अर्थ दूर करना या हटाना है. इस तरह से गुरु वह है जो हमारे जीवन से अज्ञानता के अंधकार को दूर करते हैं और हमें ज्ञानी बनाते हैं. गुरु से ही जीवन में ज्ञान की ज्योति से सकारात्मकता आती है |

गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है? Why Guru Purinma is Celebrated?


हिन्दू धर्म मे गुरुओ का स्थान सर्वशेर्ष्ठ है | गूरूओ के मार्गदर्शन के द्वारा ही शिष्य सफलताओ को प्राप्त करता है | Guru purnima (गूरू पूर्णिमा ) के दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था
| और वेद व्यास जी ने वेदो का संकलन किया था और कई पुराणो, उपपुरानो व महाभारत की रचना भी की गई थी|तब से इस दिन गुरु पुर्णिमा का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है और गुरु की उपासना की जाती है |

गुरु पूर्णिमा 2023 तिथि और समय Guru purnima date or shub muhurat


2 जुलाई 2023 को रात 8:21 बजे शुरू होगी और 3 जुलाई 2023 को शाम 5:08 बजे समाप्त होगा.

गुरु पर संस्कृत श्लोक अर्थ सहित Sanskrit Shloks on Guru purnima in Hindi


गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः।।
भावार्थ:
गुरु ब्रह्मा है, गुरु विष्णु है, गुरु हि शंकर है। गुरु हि साक्षात् परब्रह्म है, उन सद्गुरु को प्रणाम।

गुरु पर दोहे – गुरु महिमा व गुरु पूर्णिमा पर दोहे | Guru purnima par dohe 2023


1गुरु गोविन्द दोऊ खड़े , काके लागू पाय |
बलिहारी गुरु आपने , गोविन्द दियो बताय ||

2.गुरु के आशीर्वाद से, हो जाए सब काम ।
उनके चरणों में बसे, तीरथ चारों धाम ।।

3.गुरु ही चारों वेद हैं, गुरु हैं सभी पुराण ।
शिक्षा देकर कर रहे, सबका ही कल्याण ।।

4.दूर करें अज्ञान सब, देकर ज्ञान प्रकाश ।
गुरु ही करते हैं सदा, अनपढ़ता का नाश ।|

5.गुरु बिन ज्ञान मिले नहीं, जीवन बीते व्यर्थ ।
गुरु चरणों में जो गया, होता नहीं अनर्थ ।।

संत कबीरजी

गुरु पूर्णिमा 2023 पर 5 पंक्तियाँ 5 Lines Speech on guru purnima 2023 In Hindi 2023

  1. गुरु का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।
  2. गुरु पूर्णिमा आषाढ़ (जून-जुलाई) के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
  3. इस वर्ष यह त्यौहार 3 जुलाई 2023 को मनाया गया ।
  4. इस दिन गुरुओं, शिक्षकों की पूजा और सम्मान किया जाता है।
  5. इस दिन को महाभारत महाकाव्य के रचयिता महर्षि वेद व्यास के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है।
  6. गुरु का अर्थ बहुत व्यापक और बड़ा है.
  7. सभी को अपने गुरुओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहिए।

गुरु हमे अज्ञानतारूपी अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते है| गुरुओ का स्थान सर्वेश्रेठ है |गुरुपूर्णिमा का पर्व गुरुओ की पूजा व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मनाया जाता है | अतः आप सभी को (Happy guru purnima 2023)गुरु पुर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाए |

You may Also like:

Our webstories on Why people say God Bless America visit page

1 thought on “Guru purnima 2023”

Leave a Comment