महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर ,सावन मे जरूर जाये Famous 6 Shiv Mandir in Maharashtra

महाराष्ट्र भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है|महाराष्ट्र न सिर्फ मनोरंजक घूमने के ही लिए नहीं बल्कि धार्मिक और आद्यत्मिक रूप से भी जुड़ा हुआ है|इस राज्य मे अनेक प्राचीन और विश्व प्रसिद्ध मंदिर है,जिसके लिए लोग दूर दूर से यहा दर्शन के लिए आते है और अनेकों के कुल देवी देवताओ का वास भी यही है|महाराष्ट्र प्रसिद्ध शिव मंदिर और ज्योतिर्लिंगों का पवित्र स्थल है और भक्त सावन के महीने मे इनके दर्शन करने के लिए दूर दूर से आते है|आइये आपको महाराष्ट्र मे मौजूद प्रसिद्ध 6 शिव मंदिर के बारे मे बताते है |

1.त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक (Trimbakeshwar Jyotirlinga, Nashik)

महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शिव मंदिरो  में से एक त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर है। यह शिव मंदिर नासिक शहर से करीबन 28 किमी की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर को इसलिए भी विशिष्ट माना जाता है, क्योंकि यह भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। 

2.बाबुलनाथ मंदिर, मुंबई (Babulnath Temple, Mumbai)

बाबुलनाथ मंदिर मुंबई में एक छोटी सी पहाड़ी पर स्थित है और इसे मुंबई के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, लेकिन यहां पर भगवान शिव के अलावा, गणेशजी, हनुमानजी और देवी पार्वती की मूर्तियों के दर्शन भी कर सकते  हैं।

3.भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, पुणे (Bhimashankar Jyotirlinga, Pune)

 भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर सह्याद्री पहाड़ियों के घाट क्षेत्र में भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर है। त्र्यंबकेश्वर मंदिर की तरह ही यह मंदिर भी भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है |

4.कैलाश शिव मंदिर, एलोरा (Kailasa Shiva Temple, Ellora)

कैलाश मंदिर भगवान शिव को समर्पित एलोरा की गुफाओं में एक विशाल रॉक-कट मंदिर है। इस मंदिर की विशेषता यह है कि इसे सिर्फ एक चट्टान से उकेरा गया है। यहां आने वाला हर शिव भक्त कैलाश शिव मंदिर को देखता ही रह जाता है।  

5.अम्बरेश्वर शिव मंदिर,अंबरनाथ(Ambreshwar Temple,Ambarnath)

 यह मंदिर को अंबरनाथ  मंदिर के नाम से भी जाना जाता है |यह मंदिर 1060 ईस्वी में बनाया गया था,और स्थानीय रूप से पुरातन शिवालय के रूप में जाना जाता है। मंदिर के पत्थरों में खूबसूरती से नक्काशी की गई है ,यह मंदिर वृंदावन नदी के तट पर स्थित है। 

6.घृष्‍णेश्‍वर महादेव मंदिर (Grishneshwar Temple Aurangabad)

यह मंदिर को  घुश्मेश्वर के नाम से भी जाना जाता है | घृष्‍णेश्‍वर महादेव का मंदिर बारह ज्योतिर्लिंग में से एक है। यह बारह ज्योतिर्लिंग में से एक है। कुछ लोग इसे घुश्मेश्वर के नाम से भी पुकारते हैं। शहर से दूर स्थित यह मंदिर सादगी से परिपूर्ण है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में यह अंतिम ज्योतिर्लिंग है। इसे घुश्मेश्वर, घुसृणेश्वर या घृष्णेश्वर भी कहा जाता है। यह महाराष्ट्र प्रदेश में दौलताबाद से बारह मीर दूर वेरुलगाँव के पास स्थित है।

also like youमहाराष्ट्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर ,सावन मे जरूर जाये Famous 6 Shiv Mandir in Maharashtra

2 thoughts on “महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर ,सावन मे जरूर जाये Famous 6 Shiv Mandir in Maharashtra”

Leave a Comment