अच्छी नींद कैसे ले इसके 10 उपाय जानिए| How to get better sleep?

दैनिक जीवन मे बढ़ता स्ट्रैस ,कॉम्पटिशन,आर्थिक समस्या , जिम्मेदारिया ,महगाई और टेंशन लोगो को अच्छी  नींद न होने के कारण बने है | नींद सभी को पसंद होती है,और अच्छे  स्वस्थ्य के लिए अच्छी नींद लेना आवश्यक है |हर कोई इंसान सोचता है समय पर सोना,अच्छी  नींद लेना  और हर एक इंसान जानता है की कैसे और कब सोया जाए सोने के उपाय सबकुछ |लेकिन चाह कर भी उसे अपने दिनचर्या मे शामिल नही कर पता है|हमे अपने जीवन की  जिम्मेदारियो को ध्यान मे रखते हुये अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है अगर हमारी रात की नींद अच्छी होती है तो हम सुबह तरोताजा महसूस करेंगे और अपनी जिम्मेदारियो को अच्छे से निभा पाएंगे |

                    नींद एक एनाबोलिक स्थिति है, जो शारीरिक और मानसिक विकास पर जोर देती है, नींद अच्छी  होने पर इम्यून सिस्टम, नर्वस सिस्टम और मांसपेशी प्रणालियां खुद को रिपेयर करती हैं। इसलिए हमे अपने सोने का पूरा ध्यान रखना आवश्यक है, बस थोड़े से बदलाव से हमारी नींद की गुणवत्ता बढ़ जाएगी | दैनिक जीवन में किए जा सकने वाले कुछ छोटे बदलावों को अपनाकर आप एक बेहतर और अच्छी नींद ले सकते है |

1.सोने और जागने का समय तय करे –

            अक्सर हम सोने का कोई  समय तय नही करते |जब नींद आती है तभी हम सोते है |कभी दोस्तो के साथ लेट रात पार्टी करते देर होना, कभी ऑफिस के काम ,फोन मे देर रात बाते करना , व्हाट्सप्प,सोशल मीडिया  नींद ना आने का महत्वपूर्ण कारण  है|और जब नींद आती है तभी सोते है ,और तब तक बहुत रात हो चुकी होती है |ये हमारे स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है |इसलिए सोने का सही टाइम तय करे और रोज़ उसी टाइम पर सोये |रात मे सही टाइम पर सोते है तो सुबह भी सही समय पर उठते है इससे हम पूरा दिन तरोताजा महसूस करते है |

2.कमरे मे अँधेरा रखे –

            रोशनी नींद के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है।अगर कमरे मे रोशनी तेज है तो हमे जल्दी नींद नही आती है ,क्युकी प्रकाश हमारे शरीर को जागते रहने का संकेत देता है।चाहे हम आखे बंद कर ले ओर कमरे मे रोशनी है तो भी हमे पता चल जाता है क्यूकी  हमारी त्वचा जानती है, कि यह कब अंधेरा  है और कब रोशनी है। इसलिए अंधेरा होने के बाद लाइटें बंद कर दें |

3.स्लीपिंग मास्क का प्रयोग –

            नींद के लिए स्लीपिंग मास्क काफी उपयोगी है ,अक्सर हमे नींद नही आने पर हम आखों को बार बार खोलते बंद करते है जिससे हमे नींद नही आती |इसलिए आखों को बंद रखने के लिए स्लीपिंग मास्क एक अच्छी तरकीब है ,इससे नींद तो आती ही है साथ ही आखों को आराम भी मिलता है |

4.स्क्रीन की चमक को कम रखे –

            त्वचा से भी अधिक प्रकाश-संवेदनशील आंखें हैं, विशेष रूप से हमारी रेटिना, जिसमें फोटोरिसेप्टर होते हैं जो हमें देखने में मदद करते हैं। अपनी आंखों को दिन के समय के अनुसार समायोजित करने में मदद करने के लिए, अपनी स्क्रीन की चमक कम करें, और अपने सभी स्क्रीन – फोन, लैपटॉप, पीसी आदि पर स्वचालित रात्रि मोड चालू करें।

5.रोज़ व्यायाम करे –

            व्यायाम करने से हमारी नींद के साथ साथ हमारे शरीर के सभी अंगो को भी प्रभावित करती है | जो  लोग नींद न आने की समयस्या से परेशान है वे आज से ही व्यायाम  करना शुरू लीजिये, व्यायाम करने से अच्छी नींद तो आती ही है  साथ साथ हमारे  शरीर मे भी अनेक बदलाव दिखाई देते है |

6.मेडिटेशन शैली अपनाए –

             मेडिटेशन  एक मानसिक व्यायाम है | मेडिटेशन एक ऐसी शैली है,जिसमे  रिलेक्ससेशन ,एकाग्रता और शांति शामिल है,जो सोने मे मदद करती है | सोने के तुरंत पहले 5मिनट मेडिटेशन करे|

7.कैफीन वाली चीजों को कम ले –

                शाम की चाय,कॉफी से दूर रहे|शाम के समय कैफीन वाली चीजे आपकी नींद मे बाधा उत्पन्न करती है ,और आप अच्छी  नींद नही ले पाते |अगर आप चाय,कॉफी के शोकीन है या आपको एस टाइम पीने की आदत है तो आप इनकी जगह हर्बल टी या दूध पी सकते है इससे आपको नींद भी अच्छी आएगी |आपको ऐसा  लगता है की आप कॉफी पीने के बाद सो सकते हैं, लेकिन एडेनोसिन रिसेप्टर्स हर मानव शरीर में एक ही तरह से काम करते हैं – वे नींद को संतुलित करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। कैफीन इन रिसेप्टर्स को प्रतिकूल बनाता है, इस प्रकार नींद की गुणवत्ता (यदि शुरुआत नहीं हुई) को प्रभावित करता है। कैफीन वाली चीजों के सेवन से बचें|

8.शराब और धूम्रपान से बचे –

                शराब, इनका सेवन देर रात को करने से भी, आपकी नींद के नियम मे बाधा उत्पन्न होती हैं। शराब का सेवन करने से आपको पहले से ही नींद आने लगती हैं और जब रात मे सोने का समय होता हैं तब आपकी नींद आने मे परेशानी होती हैं। धूम्रपान शरीर केआर लिए अत्यंत हानिकारक है | निकोटीन एक उत्तेजक पदार्थ है। धूम्रपान करने वालों को नींद आने में अधिक समय लगता है, वे बार-बार उठते हैं, और अक्सर उनकी नींद बाधित होती है।

9.रात के खाना जरूरत से ज्यादा न खाये –

                रात मे उतना ही खाना खाये जितनी आपको भूख है ,जरूरत से ज्यादा खाना खाना भी हमारी नींद ना आने का कारण है कहने का तात्पर्य है की रात मे खाना कम  खाये और खाना खाने के बाद सीधे बिस्तर पर ना जाए तोड़ा टहले फिर सोने के लिए जाए |

10.शरीर को ठंडा रखें-

               सोने से ठीक पहले ठंडे पानी से नहाये और ठंडे कमरे में सो जाएं।इससे नींद जल्दी आने में मदद मिलती है। ठंडे पानी से नहाने से कठिन वर्कआउट से उबरने में भी मदद मिलती है।

11.पुस्तक एक सहारा-

             पुस्तक पढ़ने से अक्सर नींद आती है ,पुस्तक एक सहारा के रूप में और अक्सर ट्रैंक्विलाइज़र के रूप में काम करती है| और इसे पढ़ते पढ़ते आप ऊब जाएंगे और सो जाएंगे|

12.फोन से दूरी बनाये-

                हमारे दैनिक जीवन मे फोन का अत्यधिक उपयोग है और सही मानो मे कहा जाए तो फोन के बिना कोई काम भी नहीं होता |इसलिए हम चाह कर भी फोन से दूर नहीं रह सकते |लेकिन हम रात मे सोते समय तो इससे दूर रेह ही सकते है इसलिए रोज़ सोते समय अपने फोन को अपने बिस्तर से दूर या फिर अपने रूम से दूरी बनाकर रखे |

13.बिस्तर आरामदायक रखे –

              दिनभर की थकान के बाद हम आराम के लिए शांत ओर आरामदायक जगह ढ्द्ते है ,और सबसे आरामदायक जगह हमारा रूम और हमारा बिस्तर होता है यहा आते ही हम सारी थकान दूर हो जाती है |लेकिन वही अगर हमारा बिस्तर  आरामदायक नही होगा तो हमे सोने मे भी परेशानी होगी इसलिए हमारे बिस्तर आरामदायक होना अति आवश्यक है |

You may also likeHow to use Bestselling Selsun shampoo? Features,Ingredients and Benefits in 2023